Breaking News
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
घर में पाइप लगाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

बगहा (पश्चिम चंपारण): बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रहा गांव में एक मामूली बात को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। घर में पाइप लगाने जैसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 मिली जानकारी के अनुसार, चन्द्रहा गांव के रहने वाले छोटा यादव के 26 वर्षीय पुत्र राजेश्वर कुमार अपने घर में पाइप लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी मांगनी यादव ने इस कार्य पर आपत्ति जताई, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान आपा खोकर मांगनी यादव ने राजेश्वर कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में चाकू राजेश्वर के बाएं हाथ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने बीच-बचाव किया और घायल राजेश्वर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में ऑन-ड्यूटी चिकित्सक डॉ. बालेश्वर ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने के कारण युवक की स्थिति अब सामान्य है और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है। इधर, घटना की भनक लगते ही बथवरिया थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top