Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा

अंगूर कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं।यही वजह है कि डॉक्टर भी इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन अंगूर का अधिक सेवन फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।अमूमन लोग छोटे होने के कारण अधिक अंगूर खा लेते हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।आइए जानते हैं कि ज्यादा अंगूर खाने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और रोजाना कितनी मात्रा में इनका सेवन करना लाभदायक है।

दस्त या कब्ज
अंगूर में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है और उच्च शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से दस्त की समस्या हो सकती है।इसके अतिरिक्त अंगूर अघुलनशील फाइबर से भी भरपूर होते हैं और इनकी अधिक मात्रा पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है, जिससे दस्त या कब्ज हो सकते हैं।अंगूर का अधिक सेवन पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।यहां जानिए सर्दियों में ये आदतें उत्पन्न कर सकती हैं कब्ज की समस्या।

वजन का बढऩा
अंगूर के अधिक सेवन से वजन बढऩे की भी संभावना रहती है और इसका कारण इनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा हो सकती है।कई लोग इस वजह से इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं क्योंकि इनमें फाइबर और कम कैलोरी होती है, लेकिन अंगूर के जरिए अधिक मात्रा से शरीर में पहुंचने वाली शर्करा से वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है।इसलिए वजन घटाने वाले लोग इस फल का कम ही मात्रा में सेवन करें।

गैस होना
कभी भी खाली पेट अंगूर का सेवन न करें क्योंकि इस स्थिति में अधिक अंगूर खाने से गैस की समस्या हो सकती गै।इससे आंतों की परत को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सिरदर्द और उल्टी भी हो सकती है।बता दें कि सैलिसिलिक एसिड की मौजूदगी के कारण अंगूर आपके पेट में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे गैस बनने लगती है।यहां जानिए गैस की समस्या से राहत दिलाने वाले हर्बल चाय।

गर्भावस्था में पहुंचा सकते हैं नुकसान
गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंगूर का अधिक सेवन मुसीबत बन सकता है।इसका मुख्य कारण है कि अंगूर में फिनोलिक यौगिक मौजूद होते हैं, जिसकी अधिकता से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।इसके अतिरिक्त स्तनपान कराने वाले महिलाओं को भी अंगूर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।इन स्थितियों में महिलाओं को कुछ ही मात्रा में अंगूर खाने चाहिए।

क्या है अंगूर की सही मात्रा?
सही मात्रा में अंगूर खाने से शरीर के साथ-साथ त्वचा को कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो इससे त्वचा पर उल्टा असर पड़ सकता है।दरअसल, अंगूर के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।बता दें कि रोजाना 20 से 30 अंगूर का सेवन करना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top