Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसारआज (शुक्रवार) को प्रदेश भर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून के अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में धूप खिलने और मौसम शुष्क रहने से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक होकर 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके विपरीत, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राहत की यह स्थिति ज्यादा लंबी नहीं टिकेगी। 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बिजली चमकने और तीव्र बौछारों के साथ तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top