Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या

रतकोट गोलू देवता मंदिर में श्री राम कथा महायज्ञ में शामिल हुईं मंत्री, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

सोमेश्वर (अल्मोड़ा):  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मनान पथररिया स्थित श्री रतकोट गोलू देवता मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महायज्ञ में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर कथा श्रवण किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और जनसेवा का अनुपम संदेश देता है। श्री राम का आदर्श चरित्र आज भी समाज को नैतिक मूल्यों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

मंत्री ने श्री राम कथा महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, यजमानों और स्थानीय श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पूज्य कथावाचक पंडित योगेश्वर दास जोशी ने भगवान श्री राम के दिव्य चरित्र का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य पुजारी जीवन चंद्र उप्रेती, मंदिर समिति अध्यक्ष आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह अधिकारी, लीलाधर पांडे, गजेंद्र पांडे, मोहन चंद्र उप्रेती, मोहन चंद्र कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, देवेंद्र मेहरा, हेमचंद जोशी, चंदन प्रकाश, कमल सिंह ठाकुर, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top