Breaking News
ऋषिकेश में गांजा खपाने की फिराक में थे मेरठ के दो तस्कर, महिला समेत गिरफ्तार
ऋषिकेश में गांजा खपाने की फिराक में थे मेरठ के दो तस्कर, महिला समेत गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट का पुलिस ने लिया संज्ञान, युवक हिरासत में
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट का पुलिस ने लिया संज्ञान, युवक हिरासत में
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
दो साल से मुंबई में छिपा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, डेंटिंग की दुकान पर कर रहा था काम
दो साल से मुंबई में छिपा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, डेंटिंग की दुकान पर कर रहा था काम
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पटेलनगर में मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर में मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

नैनीताल:  कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को नैनीताल कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद और डिजिटल ठगी से जुड़े मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान राजभवन रोड, आयारपाटा निवासी वीर श्रीवास्तव व अन्य की पार्किंग स्थल में अव्यवस्थित वाहन खड़े करने और अवैध होम-स्टे संचालन की शिकायत पर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग में केवल दो वाहन ही खड़े किए जाएं। साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों को अवैध होम-स्टे के निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

बागेश्वर निवासी शांति राठौर ने अपने पुत्र, उत्तराखंड पुलिस के लापता कांस्टेबल जगदीश की खोजबीन की मांग उठाई। इस पर आयुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कांस्टेबल की माता के भरण-पोषण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने को भी कहा।

धारी तहसील की निवासी नीमा परिहार की भूमि संबंधी शिकायत पर आयुक्त ने कहा कि शासन के अगले आदेश तक वह संबंधित भूमि पर खेती जारी रख सकती हैं।

हल्द्वानी निवासी अब्दुल राजिक ने क्रिप्टोकरेंसी ऐप के जरिए करीब 1.50 करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयुक्त ने थाना बनभूलपुरा को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ब्यूटी पार्लर की धनराशि वापसी से जुड़े विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के निर्देश दिए गए, जबकि निजी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत पर पटवारी को मौके पर जाकर जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top