Breaking News
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

भीमताल:  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग और टाइल निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वीकृत बजट के बावजूद कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि चाफी से पदमपुरी-धारी तक का मोटर मार्ग लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता की मांग पर इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई है।

उन्होंने कहा कि बरसात के कारण फिलहाल डामरीकरण संभव नहीं है, लेकिन सोलिंग और जलभराव वाले स्थानों पर टाइल लगाने का कार्य किया जा सकता है। वर्तमान में कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकिया, लेटीबुगा, दिनी तल्ली, मानाघेर, मटियाल और पदमपुरी क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों सहित प्रदेश के कई क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। बारिश समाप्त होने के बाद इन मार्गों पर डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top