Breaking News
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

देहरादून:  जिला चिकित्सालय देहरादून में आयोजित दो दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया और आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन एवं शिविर प्रभारी के समन्वय में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में कुल 931 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 488 पुरुष और 443 महिलाएं शामिल रहीं।

शिविर के दौरान 174 लोगों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 33 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं 41 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता तथा 21 लाभार्थियों को पोषण एवं समुचित देखभाल के संबंध में परामर्श दिया गया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 16 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जबकि 20 लाभार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी एवं लिपिड प्रोफाइल सहित कुल 258 जांचें की गईं। इसके अलावा 87 एक्स-रे और 59 अल्ट्रासाउंड जांचें भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने शिविर में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जनता को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top