Breaking News
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा

मार्वल सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को भी दमदार कारोबार किया। हालांकि वीकडेज शुरू होने के कारण कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 280 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ को भारतीय दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई और महज चार दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया। अब पांचवें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

सोमवार को वीकडेज की शुरुआत के साथ फिल्म की कमाई में सामान्य गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन करीब 23.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि वीकेंड खत्म होने के बाद भी फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

अगर पहले पांच दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 77.75 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

भाषाई प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म को सबसे ज्यादा सफलता अंग्रेजी संस्करण में मिली है, जिसने 154.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं हिंदी संस्करण ने 100.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन की इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top