Breaking News
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक
‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक
बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स
बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

देहरादून। दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र से एक युवक को 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला की पुलिस टीम ने लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित करमाली उर्फ मलिंगा (20 वर्ष) निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला के रूप में हुई है। मूल रूप से वह झारखंड के हजारीबाग जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। उसने यह गांजा एक स्थानीय तस्कर से कम कीमत पर खरीदा था और उसे अन्य नशा करने वालों को अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ अन्य संदिग्ध नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे मामलों सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top