Breaking News
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन
ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन
लोगों से भरोसे के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला जालसाज लुधियाना से गिरफ्तार

देहरादून:  एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना राजपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को अनिल कुमार निवासी रिंग रोड, थाना रायपुर ने थाना राजपुर में तहरीर दी थी कि आरोपी आदर्श वीर धवन ने वादी और उसके साथियों से वाहन किराए पर लेने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये लिए। आरोपी ने वाहनों को आगे किराए पर लगाने का भरोसा दिलाया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद न तो वाहन वापस किए और न ही रकम लौटाई। पैसे और वाहन वापस मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं, 16 जुलाई 2026 को देवकुश, यातायात पुलिस कार्यालय देहरादून ने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि आरोपी ने अपनी क्रेटा कार बेचने के नाम पर उनसे 9.50 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो वाहन उनके नाम दर्ज कराया और न ही रकम वापस की। इस मामले में भी थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। राजपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार फरार रहने पर उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया गया।

पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। प्राप्त सूचना के आधार पर 16 अगस्त 2026 को आरोपी आदर्श वीर धवन को सीएससी सेंटर, लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

आदर्श वीर धवन पुत्र जुगल किशोर धवन

निवासी नई बस्ती, विवेक विहार, राजपुर

उम्र – 40 वर्ष

पुलिस टीम

उ0नि0 अनित कुमार

का0 मोहित

का0 अमित

हे0का0 किरन कुमार, एसओजी नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top