Breaking News
दरभंगा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

25 हजार का इनामी गैंगस्टर सोनौली से गिरफ्तार

मंदिर में अंडे फोड़ने से बढ़ा तनाव, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस ने किया मामले का खुलासा

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश खिताब, फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

हाथरस में शर्मनाक वारदात: 63 वर्षीय मां से दुष्कर्म का आरोप, बेटा गिरफ्तार

गोरखपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मां ने लगाया हत्या के लिए धमकी देने का आरोप

सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं, मजबूत इम्युनिटी के लिए पूरी नींद भी जरूरी

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के पास एक पेड़ पर लटका हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मां ने गांव की ही एक लड़की और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान जंगल सखनी निवासी कृष्णा (पुत्र राम प्रसाद) के रूप में हुई है। कृष्णा गांव में ही एक मुर्गी फार्म पर काम करता था और दो भाइयों में छोटा था। सुबह उसका शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में भी कोहराम मच गया।

कृष्णा की मां सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि करीब चार दिन पहले गांव की एक लड़की अपनी मां के साथ उनके घर आई थी। आरोप है कि दोनों कृष्णा पर लड़की से शादी करने का दबाव बना रही थीं। परिवार की ओर से शादी से इनकार किए जाने पर लड़की की मां ने कथित तौर पर कृष्णा की हत्या कराने की धमकी दी थी।

सुनीता देवी का कहना है कि इस घटना के कुछ दिन बाद ही उनके बेटे का शव पेड़ से लटका मिला। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, घटना के बाद गांव में कृष्णा और उक्त लड़की के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस ने अभी इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top