Breaking News
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार
फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार
कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
80 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करी में पहले भी जा चुका हैं जेल 
80 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करी में पहले भी जा चुका हैं जेल 
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी; आरोपी पर केस दर्ज
नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी; आरोपी पर केस दर्ज
नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश
नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 15 हजार रुपये का जुर्माना
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 15 हजार रुपये का जुर्माना
महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बहराइच। दो दिन पहले महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाशों की बुधवार रात मटेरा इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

नवाबगंज के साईं गांव निवासी 45 वर्षीय गायत्री देवी मंगलवार को मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद वह ई-रिक्शा से अपने ससुराल सुवागाढ़ा, लखीमपुर खीरी जाने के लिए नानपारा की ओर जा रही थीं।

नानपारा हाईवे पर दुर्गापुरवा के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले के खुलासे के लिए एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें गठित की थीं।

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश शंकरपुर-नानपारा रोड पर बिलवा नहर मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर एसओजी प्रभारी राकेश सिंह और मटेरा थानाध्यक्ष पीपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कोतवाली देहात क्षेत्र के अगपुरब शेखदहीर निवासी फुल्ली उर्फ तूफान के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, महिला से छीना गया मंगलसूत्र और चोरी की बाइक बरामद की है। वहीं, आरोपी का साथी असलम अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया गया है। एसपी ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार फुल्ली उर्फ तूफान के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top