Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
भाई की हत्या का बदला लेने हरिद्वार पहुंचा युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

हरिद्वार। भाई की हत्या का बदला लेने के इरादे से मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने भाई की हत्या में शामिल लोगों की हत्या की योजना बना रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी बुड़ीना कलां, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में मनोज के भाई की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही वह कथित तौर पर भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, मनोज अप्रैल 2026 में हरिद्वार आया था। यहां उसने एक आश्रम को लीज पर लेकर उसे होटल के रूप में संचालित करना शुरू किया। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या में शामिल बताए जा रहे लोग जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं और हरिद्वार आने वाले हैं।

इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर हथियार जुटाए और उनकी हत्या की योजना बनाने लगा। पुलिस को भनक लगने पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पास हथियार पहुंचने के स्रोत और हत्या की कथित साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top