Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, चारों धाम में हुई बर्फबारी, सर्द हवाओं से गिरा तापमान

जानिए आज का तापमान 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल में रविवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। वहीं, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई। वहीं देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं से तापमान गिर गया। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सर्दी ने जाते-जाते ग्लेशियर को मजबूती देने वाली बर्फबारी करा दी। उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात तक बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

गंगोत्री धाम में सुबह से ही गंगोत्री धाम में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में शाम चार बजे से बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी सुबह से जारी है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि, इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने के भी आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top