Breaking News
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
कानपुर देहात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
कानपुर देहात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार
फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले पति को 14 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना
पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले पति को 14 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
कानपुर देहात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

कानपुर देहात। गजनेर में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से पकड़ लिया गया। आरोपितों के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और 660 रुपये बरामद किए गए।

एक गांव की किशोरी की मां ने गजनेर थाने में तहरीर देकर 14 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दो आरोपितों के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

बुधवार तड़के गांव के बाहर पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को देखा। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने भागने का प्रयास करते हुए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कठेठी गांव निवासी अनिल सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे आरोपित कालका को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घायल अनिल को उपचार के लिए सीएचसी गजनेर भेजा गया। सीओ अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top