Breaking News
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
गाड़ी हटाने को कहा तो युवक पर धारदार हथियार से हमला, दोनों बाजुओं में गंभीर चोटें
गाड़ी हटाने को कहा तो युवक पर धारदार हथियार से हमला, दोनों बाजुओं में गंभीर चोटें
जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
पटेलनगर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, महिला समेत दोनों के पास से 21.72 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 21.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल बलेनो कार भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने 24 सितंबर को राहुल नाथ को 11 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल बलेनो कार के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अगले दिन 25 सितंबर को पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में अलग स्थान से महिला आरोपी कलावती उर्फ कैला को 10.72 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे नशे की तस्करी में शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों स्मैक को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार महिला आरोपी कलावती उर्फ कैला पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, पिछले 16 दिनों में पटेलनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत छह और आबकारी अधिनियम के तहत चार मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान करीब 50 ग्राम स्मैक, तीन किलो गांजा, 140 बोतल अवैध देशी शराब और 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top