Breaking News
रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या

देहरादून- चांदमारी में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्गापुर में पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो भाई हिरासत में

मेवात में महिला के कपड़ों में पहुंचा चोर, मोबाइल दुकान से पांच लाख नकद और 40 फोन लेकर फरार

उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये

जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया।

घायलों में डोमिनि सैमसंग, कृष्णा, रिजवान और इरशाद के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, रिजवान और इरशाद गणेश सिंह पर फायरिंग और बम से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित रहे हैं। वहीं सैमसंग पर हत्या, फायरिंग समेत अन्य मामलों में आरोपी होने की जानकारी सामने आई है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके अलावा मॉल परिसर और आसपास के इलाके में भी छानबीन की गई।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक फायरिंग की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद मरीन ड्राइव और बिंदल मॉल के आसपास कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घायलों की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top