Breaking News
बठिंडा में दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, बच्चे के चांदी के कड़े लेकर फरार
बठिंडा में दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, बच्चे के चांदी के कड़े लेकर फरार
रोहिणी के फाइनेंसर से एक करोड़ की रंगदारी की साजिश, दो पिस्तौल और 14 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
रोहिणी के फाइनेंसर से एक करोड़ की रंगदारी की साजिश, दो पिस्तौल और 14 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप
दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप
पटेलनगर में नशे पर पुलिस का प्रहार, 4 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
पटेलनगर में नशे पर पुलिस का प्रहार, 4 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, सपा नेता अलीगढ़ से गिरफ्तार

मथुरा। महिला बैंककर्मी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने और परेशान करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सपा नेता सैयद राजन अहमद रिजवी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उसे धर्रामाफी गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया।

महिला बैंककर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि राजन रिजवी ग्राहक बनकर स्टेट बैंक चौराहा स्थित बैंक में आता था और काफी समय से उसके आसपास रहने की कोशिश करता था। आरोप है कि उसने किसी माध्यम से महिला का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर उससे संपर्क शुरू किया और अश्लील संदेश भेजे।

शिकायत के मुताबिक, महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपित ने सीडीआर निकलवाने की धमकी देकर उस पर मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी और उसके वाहन की तस्वीरें ली गईं। इसके अलावा रात के समय पारिवारिक आवास के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने और सुरक्षाकर्मियों व रसोइए से परिवार की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के आरोप भी लगाए गए।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। केस दर्ज होने के बाद सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शरील ने राजन रिजवी को संगठन के पद से हटा दिया था।

कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपित को अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के धर्रामाफी गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top