Breaking News
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
बद्रीनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी
चमोली। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में चार दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में करीब पांच फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं, धाम ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी प्रेम सिंह भंडारी, मोहन सिंह राणा, दर्शन सिंह, दिनेश सिंह ने बताया कि धाम में चार दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। चमोली जिले में चार दिन से मौसम बदला हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित अन्य जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।
बदरीनाथ धाम में तो रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में इस समय आईटीबीपी, पुलिस व बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद हैं। वहीं गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित आसपास के क्षेत्रों में देर शाम बारिश हुई। नंदानगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र सुतोल, कनोल, पर्यटन ग्राम रामणी, पडेरगांव, घूनी आदि गांवों में हल्की बर्फबारी हुई। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांव में भी हल्की बर्फबारी हुई।  उधर, बर्फबारी के कारण हनुमान चट्टी से आगे बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। वहीं मंडल चोपता हाईवे मंगलवार शाम को खोल दिया गया था, लेकिन रात को फिर बर्फबारी होने से बंद हो गया है। वहीं जोशीमठ औली सड़क भी बर्फ से ढकी है लेकिन यहां आवाजाही मुश्किल से हो रही है। जोशीमठ-मलारी हाईवे मलारी से आगे बंद है जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। चमोली-गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर भी कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top