Breaking News
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद

गाजीपुर। त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोनार टोली में छापेमारी की। शुक्रवार रात हुई इस कार्रवाई में एक गोदाम से 4.78 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए। जब्त आतिशबाजी की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में औरंगजेब खां, इस्तियाक और मोहम्मद अर्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनार टोली स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि गोदाम किराए पर लेकर उसमें आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। गोदाम खुलवाने पर बोरी और कार्टन में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले।

बरामद सामान में ग्राउंड चक्कर, साउंड क्रैकर्स, फ्लावर पॉट्स, स्पार्कल्स और मैजिक शॉट सहित कई तरह की आतिशबाजी शामिल है। पुलिस ने बरामद पटाखों को सील कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने आगामी त्योहारों के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पटाखे बेचने की योजना की बात स्वीकार की। बताया गया कि दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिक्री के लिए करीब तीन दिन पहले पटाखे खरीदे गए थे। इसके बाद उन्हें किराए के गोदाम में रखा गया था, ताकि त्योहार के समय अधिक कीमत पर बेचा जा सके।

जांच में यह भी सामने आया कि दीपावली के दौरान रामलीला मैदान में पटाखों की बिक्री करने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए तहसील प्रशासन से अस्थायी अनुमति लेने की योजना थी। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोदाम में रखे पटाखे बरामद हो गए।

पुलिस के अनुसार, गोदाम में पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद उप निरीक्षक राजकुमार यादव की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top