Breaking News
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज

रामनगर। बिहार के रामनगर थाना क्षेत्र के मुजरा गांव में एक विवाहिता ने अपने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रजिया बेगम की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पति अतहर हुसैन के अलावा दुर्गानगर निवासी दिलखुश खातून और नारायणापुर निवासी हिना उर्फ नगमा खातून को नामजद किया गया है।

रजिया बेगम के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2012 में अतहर हुसैन से हुई थी। शादी के बाद शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य रहा और उनके दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि इसके बाद पति ने कारोबार शुरू करने के लिए उससे मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। रजिया का कहना है कि जब उसने अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिलखुश खातून उसे बार-बार धमकी देती थी कि अतहर हुसैन उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा। वहीं, उसने हिना उर्फ नगमा खातून के साथ अपने पति के कथित संबंध होने का भी दावा किया है। रजिया के अनुसार, इस संबंध में उसके पास वीडियो फुटेज भी मौजूद है, जिसे उसने साक्ष्य के तौर पर बताया है।

रजिया बेगम ने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर की सुबह तीनों लोग जबरन उसके घर में घुस आए और रस्सी का फंदा बनाकर उसका गला दबाने लगे। शिकायत के मुताबिक, जब उसके बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय उसे घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई।

रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top