Breaking News
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी

सहसपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का मोबाइल, 40 हजार रुपये नकद और आभूषण बरामद

देहरादून। महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से ऑनलाइन करीब 1.50 लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, 40 हजार रुपये नकद, करीब 40 हजार रुपये कीमत की ज्वैलरी और एक R15 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खाते से निकाली गई रकम से मोटरसाइकिल और आभूषण खरीदे थे।

मोबाइल चोरी कर PhonePe से निकाले रुपये

पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को शंकरपुर निवासी अनुराधा ने कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 270/26, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 17 अक्टूबर को रामपुर पुल, सहसपुर क्षेत्र से आरोपी शाहरून को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पासवर्ड खोलकर खाते से निकाले 1.50 लाख रुपये

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 29 सितंबर 2026 को शंकरपुर स्थित पीड़िता के कमरे से मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद मोबाइल में लगे पासवर्ड को कथित तौर पर एक तरकीब से खोलकर उसमें मौजूद PhonePe ऐप के माध्यम से करीब 1.50 लाख रुपये निकाल लिए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस रकम से अपने शौक पूरे करने के लिए R15 मोटरसाइकिल और ज्वैलरी खरीदी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोटरसाइकिल, आभूषण और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए।

नशे और महंगे शौक के लिए की चोरी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरून (22 वर्ष), पुत्र दाराखान, निवासी रामपुरा माफी, थाना भोलीपुरा, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

ये सामान हुआ बरामद

एक चोरी किया गया मोबाइल फोन

40 हजार रुपये नकद

लगभग 40 हजार रुपये कीमत की ज्वैलरी

एक R15 मोटरसाइकिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह, कांस्टेबल बृजपाल और कांस्टेबल मंजीत शामिल रहे।

दून पुलिस ने एसएसपी के निर्देशों पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top