Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोरटा गांव के पास कार सवार युवकों ने उनका पीछा कर वाहन रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपितों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नंदग्राम थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

दंगल में जाते समय रास्ते में की अभद्रता

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे पीड़ित अपनी परिवार की महिलाओं के साथ वाहन से डगरपुर दंगल में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोरटा गांव के रास्ते पर कुछ युवक उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और अभद्रता करने लगे।

आरोप है कि युवकों ने पीड़ित की बहन और बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने वाहन रोकने का प्रयास किया और महिलाओं के साथ मारपीट की। इस घटना में लड़कियों को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने पिस्टल की बट से हमला कर उन्हें घायल किया। जाते समय आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, उनकी बहन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। पीड़ित पहलवान वेव सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद नंदग्राम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दीपक त्यागी, नितिन त्यागी, अरुण त्यागी और कपिल त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top