Breaking News
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, चोरी की दोनों स्कूटियां बरामद

गिरफ्तार तीनों आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जा चुके हैं जेल, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वाहन चोरी

ऋषिकेश। देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो होंडा एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को हर्षित अग्रवाल निवासी देहरादून रोड, ऋषिकेश ने अपनी स्कूटी संख्या UK-14-9020 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 526/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वहीं, 3 नवंबर 2026 को हर्षित सनाढ्य निवासी आवास विकास, ऋषिकेश ने अपनी स्कूटी संख्या UK-14-AY-1921 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 576/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों का सत्यापन किया गया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान 4 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर फायर स्टेशन आईडीपीएल के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों आयुष छेत्री, कृष और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों स्कूटियां बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

आयुष छेत्री (22 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह छेत्री, निवासी आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास, ऋषिकेश।

कृष (21 वर्ष), पुत्र राकेश ठाकुर, निवासी गली नंबर-8, सुभाष नगर, बनखंडी, ऋषिकेश।

रवि (25 वर्ष), पुत्र राकेश ठाकुर, निवासी गली नंबर-8, सुभाष नगर, बनखंडी, ऋषिकेश।

बरामदगी

होंडा एक्टिवा स्कूटी, रंग सफेद, नंबर UK-14-AY-1921।

होंडा एक्टिवा स्कूटी, रंग सफेद, नंबर UK-14-9020।

आपराधिक इतिहास 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 260/26, 252/26, 28/25, 30/25 और 34/25 शामिल हैं।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक बिनेश कुमार

हेड कांस्टेबल संदीप राठी

कांस्टेबल कुलदीप

कांस्टेबल शिवोम कुमार

कांस्टेबल विनीत कुमार

कांस्टेबल सौरभ वालिया

कांस्टेबल तेज सिंह

कांस्टेबल दिनेश महर

कांस्टेबल अभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top