Breaking News
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
गौकशी के आरोपियों से दून पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
गौकशी के आरोपियों से दून पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे

 देहरादून- उत्तराखंड में सर्दियों का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। मौसम में इस बदलाव के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शनिवार 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ों में मौसम बदलने के साथ ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी सर्दी तेज हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी धूप निकलने से दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। हालांकि सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इधर, शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण ठंड का असर बढ़ा है। लोग अब सुबह और शाम घरों से निकलते समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। बाजारों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को भी सर्द हवाओं के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सर्दी बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू करने की मांग भी उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे राहगीरों, मजदूरों, दुकानदारों और अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि शहर में अगले सप्ताह से अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू करने की योजना है। इसके लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि तापमान में गिरावट आने पर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top