Breaking News
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
दिल्ली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना
दिल्ली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गोल्डी बराड़ FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, FBI ने रखा 9.26 करोड़ का इनाम
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गोल्डी बराड़ FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, FBI ने रखा 9.26 करोड़ का इनाम
टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार; 348 ग्राम चरस बरामद
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार; 348 ग्राम चरस बरामद
केएल राहुल ने रचा इतिहास, SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
केएल राहुल ने रचा इतिहास, SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
अमरोहा में कपड़े की दुकान पर विवाद के बाद मारपीट, गर्भवती महिला समेत तीन घायल, लूटपाट का भी आरोप

हसनपुर । उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में कपड़े की खरीदारी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दुकान पर सामान पसंद नहीं आने के बाद भाभी और ननद बिना खरीदारी किए लौटने लगीं तो दुकानदारों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दुकानदार पक्ष के लोगों ने परिजनों को बुलाकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने सोने की चेन और अंगूठी छीनने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी मुस्कान मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी ननद मेघा के साथ नगर के पुराने डाकखाने के पास स्थित अंसारी क्लाथ हाउस (रजिया गारमेंट्स) में कपड़े खरीदने पहुंची थीं। बताया गया है कि दुकान में उपलब्ध सामान पसंद नहीं आने पर दोनों बिना कुछ खरीदे वापस जाने लगीं।

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार आफताब और आबिद ने मुस्कान पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। महिला के गर्भवती होने के बावजूद कथित अभद्रता किए जाने पर उसने विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मुस्कान ने फोन कर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके देवर रोहित और शिखर दुकान पर पहुंच गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बातचीत के दौरान दुकानदारों ने अपने चाचा समेत कई अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें मुस्कान, रोहित और शिखर घायल हो गए। साथ ही रोहित की सोने की चेन और शिखर की अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में व्यापारी देर रात कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा के मुताबिक, मुस्कान की तहरीर पर आफताब, आबिद, फिरोज, आसिफ और हाजी राजा निवासी मोहल्ला लालबाग को नामजद करते हुए पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top