Breaking News
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
क्या सर्दी जुकाम होने पर संतरा खा सकते है, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या वाकई संतरा सर्दी जुकाम में नुकसान करता है. चलिए जानते हैं कि सर्दी जुकाम होने पर संतरा खाना फायदेमंद है या फिर नुकसान.
संतरा सर्दियों में आने वाला ऐसा फल है जो रस से भरा होने के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। संतरा शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी कारगर माना जाता है और इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे सेहत का खजाना बनाते हैं।
लेकिन सर्दियों में अक्सर जब खांसी जुकाम होता है तो घर के बड़े बुजुर्ग संतरा खाने से मना कर देते हैं,ये कहकर कि ये ठंडा है और नुकसान करेगा. क्या वाकई संतरा सर्दी जुकाम में नुकसान करता है. चलिए जानते हैं कि सर्दी जुकाम होने पर संतरा खाना फायदेमंद है या फिर नुकसान।

आपको बता दें कि संतरा विटामिन सी से भरपूर ऐसा फल है जो एंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर है और इसमें ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। संतरे में विटामिन सी के साथ साथ प्रोटीन, कार्ब्स ,फैट, पानी, फाइबर,पोटैशियम, आयरन, कॉपर, सोडियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं।

संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी एस्कॉर्बिक एसिड कहलाता है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दी जुकाम होने पर संतरा नहीं खाना चाहिए। दरअसल संतरा सिट्रिक फल है। इसमें काफी खटास होती है और अगर इसे सर्दी जुकाम में खाया जाए तो गले और छाती में कफ जमने की समस्या हो सकती है। संतरा पेट में जाकर हिस्टारिन की मात्रा बढ़ा देता है जिससे गले में कफ और संक्रमण हो सकता है। इसलिए सर्दी जुकाम होने पर संतरा ना खाने की सलाह दी जाती है।

अगर आप सर्दी जुकाम में फल खाना चाहते हैं तो संतरे की जगह आप पपीते का सेवन कर सकते हैं. ये विटामिन सी से भरपूर है और इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं दूसरी तरफ पपीते में पाया जाने वाले पपैन कफ को कम करने में मदद करता है। आप सर्दी जुकाम में सेब और अनार का भी सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top