Breaking News
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
ऑपरेशन प्रहार: प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 3 जुआरी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 3 जुआरी गिरफ्तार
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
उत्तराखंड आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे राहुल गांधी- बीजेपी 

देहरादून। भाजपा ने नेताओं के दौरे को बाधित करने के कांग्रेसी आरोपों को सिरे खारिज करते हुए , हार की बहानेबाजी करार दिया है । स्वतंत्र चुनाव आयोग है, लेकिन हार नजर देखकर प्रशासन, आयोग, ईवीएम पर आरोप लगाना उनकी आदत में शुमार है । राहुल एवं अन्य उनके बड़े नेता बखूबी जानते हैं कि सभा में जनता आएगी नहीं और कुछ आएंगे भी तो उनके पास कहने के लिए मुद्दे ही नहीं हैं।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कहा, कांग्रेस एवं विपक्ष की आदत हो गई है कि वह जहां जीत जाते हैं वहां लोकतंत्र स्वतंत्र होता है और जहां वे हार जाते हैं वहां पर उनकी नजर में ईवीएम, चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन सभी गड़बड़ी करते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ यहां नजर आ रहा है जब वे कहते हैं, उनके नेताओं के दौरों को प्रभावित किया जा रहा है । और झूठे से यदि उन्हें ऐसी कुछ भी संभावनाएं दिखाई देती हैं तो वह चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जबकि हाल फिलहाल में तो उनकी पार्टी का कोई बड़ा नेता उत्तराखंड नहीं आया है। और स्थानीय नेता भी सक्रिय नहीं है फिर ऐसे झूठे आरोप कांग्रेस क्यों लगा रहे हैं।

उन्होंने कटाक्ष किया, सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता लगातार जनता से दूरी बनाए हुए हैं। उनके बड़े नेता राहुल गांधी बार-बार वादा करने के बाद भी उत्तराखंड आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। क्योंकि वे भी जानते हैं कि उनकी सभा में जनता आने वाली नहीं है और कुछ लोग आ भी गए तो उनके पास कहने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। जनता और स्वयं अब उनके कार्यकर्ता भी बखूबी जान चुके हैं कि वे आदतन आरोप लगाकर भागने की रणनीति का शिकार हैं । लिहाजा कांग्रेस को ऐसे रटे रटाए झूठे एवं बेबुनियाद आरोप लगाने वाली राजनीति से बचना चाहिए और सकारात्मक मुद्दों के साथ जनता के बीच चुनाव में जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top