Breaking News
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 26वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। मौजूदा अंक तालिका में जहां लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है, वहीं दिल्ली की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद दिल्ली की टीम के लिए कुछ नहीं बदला है। टीम अब तक अपने पांच में से चार मैच गंवा चुकी है। दिल्ली को एकमात्र जीत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिला था। वहीं, लखनऊ ने अभी तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और उसे सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है। दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में खुद को ऊपर धकेलने की कोशिश करेगी।

वहीं, राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम को सही कॉम्बिनेशन मिल चुका है और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद जीतने में कामयाब रही है। हालांकि, टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के तूफानी गेंदबाज मयंक यादव अगले दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। इससे जरूर टीम को झटका लगा होगा। क्योंकि उनकी कहर बरपाती गेंदों को कोई भी बल्लेबाज समझने में कामयाब नहीं हो पाया था। उनकी गैरमौजूदगी में बाकी गेंदबाजों को अच्छे से जिम्मेदारी संभालनी होगी। हालांकि, यश ठाकुर ने पांच विकेट लेकर पिछले मैच में उनकी कमी महसूस नहीं होने दी थी।

बाकी टीमों की तुलना में दिल्ली के लिए लखनऊ से पार पाना सबसे कठिन चुनौती है, क्योंकि राहुल की टीम का पंत की टीम के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ ने सभी तीन मैच जीते हैं। लखनऊ की टीम आज दिल्ली के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। वहीं, दिल्ली की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है और उसमें मार्क वुड के पांच विकेट की बदौलत लखनऊ ने 50 रन से जीत हासिल की थी।

टीम की बात करें तो दिल्ली के लिए अभी तक कुलदीप यादव की वापसी का कोई अपडेट नहीं है। कुलदीप ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। मुकेश कुमार और मिचेल मार्श भी चोटिल हैं। ऐसे में टीम को कुछ बड़े झटके लगे हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेक फ्रेजर मैकगर्क डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, लखनऊ की टीम को मयंक के चोटिल होने से झटका तो लगा है, लेकिन मोहसिन की वापसी टीम के सकारात्मक खबर है। टीम की बल्लेबाजी लाइन अप बेहद मजबूत दिख रही है और दिल्ली के गेंदबाजों को क्विंटन डिकॉक, स्टोइनिस और पूरन से बचकर रहना होगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 26वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top