Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल ‘राष्ट्र का विकास’

भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन, सामाजिक प्रगति और हाशिए पर मौजूद वर्गों के उत्थान की दिशा में एक कदम माना जाता है। जबकि कथित ‘घमंडी गठबंधन’ के लिए मतदान करना अस्थिरता और विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के समान है।

उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को महाराष्ट्र के भिवंडी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कपिल मोरेश्वर पाटिल के समर्थन में कामतघर, भिवंडी स्थित मोतीराम दादाजी काटेकर ग्राऊण्ड में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भिवंडी दंगों के दौरान हिंदुओं की जान बचाने में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना सबसे आगे थी लेकिन उद्धव ठाकरे अपने पिता के सिद्धांतों को भूल गए हैं और उन्होंने भिवंडी दंगों के दौरान हिंदुओं की हत्या करने वाली ताकतों के साथ गठबंधन कर लिया है। यही कारण है कि एकनाथ शिंदे ने धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ गठबंधन बनाते हुए ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपनी राहें अलग कर लीं। मौजूदा महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की विचारधारा पर ही चल रही है।

भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने ठाणे जिले के भिवंडी तालुका को भारत के पहले कार्बन न्यूट्रल गांव के रूप में विकसित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी भिवंडीकरों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जहां कई वर्षों से अभी तक नल के माध्यम से पानी नहीं पहुंचा है, केंद्र सरकार की “हर घर नल से जल” योजना के तहत पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों महिलाओं को लाभ होगा, जो कई वर्षों से अपने घरों के लिए पानी लाने के लिए सिर पर बर्तन लेकर दूर-दूर जाती थीं। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रही है। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 44,000 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई-बड़ौदा राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल एक ही है ‘राष्ट्र का विकास’ ! उत्तर के हिमालय से, कन्याकुमारी तक और गुजरात के कच्छ से लेकर महाराष्ट्र, पूर्वांचल तक देश की जनता से हमारा आवाहन सिर्फ और सिर्फ ‘विकास’ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। इसी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण किया, धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया। सबसे महत्वपूर्ण, ‘तीन तलाक़’ जैसे अन्यायकारी पद्धति को हटाकर मुसलमान समाज की बहनों-बेटियों को न्याय दिलाया। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस जैसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ गठबंधन करके स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की गौरवशाली राष्ट्रवादी विरासत को धोखा दिया है। महाविकास आघाडी (माविआ) की लापरवाही के कारण महाराष्ट्र के लोगों ने अपना ओबीसी आरक्षण खो दिया है।

उन्होंने कहा कि घमंडिया ठगबंधन के नेता खुलेआम हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना करते हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि यदि उन्होंने निकट भविष्य में इस तरह की गलती की, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा क्योंकि मौजूदा सरकार हिंदुत्ववादी सरकार है। महाराज ने आदिवासी समुदाय को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका आरक्षण सुरक्षित है। भाजपा आदिवासियों का बहुत सम्मान करती है और इसलिए हमने आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए वोट का समर्थन करना सामाजिक प्रगति और हाशिए पर मौजूद वर्गों के उत्थान की दिशा में एक कदम माना जाता है। जबकि इसके विपरीत, इस कथित ‘घमंडी गठबंधन’ के लिए मतदान करना अस्थिरता और ठहराव का प्रतीक है, जो देश के विकास में बाधा डालता है। इसलिए मेरा आग्रह है कि आप नरेंद्र मोदी और महायुति सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहें। केंद्र में मोदी और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में देश व राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

इस अवसर पर भिवंडी से भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी कपिल मोरेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष, हर्बल पाटिल, संतोष, मनोज, प्रवीन, राजू, भरत, श्रीमती कल्पना, नरेश, श्रीमती मानसी राजेजी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top