Breaking News
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू
जिलाधिकारी नैनीताल की पहल पर भू-माफिया से मुक्त हुई 25 नाली भूमि
जिलाधिकारी नैनीताल की पहल पर भू-माफिया से मुक्त हुई 25 नाली भूमि
दून पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्स स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्स स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात
काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण*
काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण*
राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश
हिना खान की वेब सीरीज ‘नामाकूल’ का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन गई हैं। वह बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं। आज एक्ट्रेस की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब वह जल्द ही नामाकूल वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं, जिसका ट्रेलर जारी हो गया है।

हिना खान के साथ-साथ नामाकूल में एरोन अर्जुन कौल, अभिनव शर्मा, अनुष्का कौशिक, फैसल मलिक, अभिषेक बजाज, आदिल खान और साक्षी सागर म्हाडोलकर भी दिखाई देने वाली हैं। यह सीरीज रितम श्रीवास्तव के डायरेक्शन में बनी है। वहीं, नमित शर्मा इसके निर्माता है।

नामाकूल के ट्रेलर में हिना खान ग्लैमर का तडक़ा लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस सीरीज में दर्शकों को लखनऊ के दो दोस्त मयंक और पीयूष की कहानी के साथ-साथ कॉमेडी, रोमांस और क्राइम देखने को मिलने वाला है। सीरीज में हिना रुबिया का किरदार निभाने वाली हैं। ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा गया कि आ गए हैं पीयूष और मयंक, करने लगे बड़े बवाल, क्या दोनो मिलकर ला पाएंगे लखनऊ में अपना भौकाल।

नामाकूल के ट्रेलर के साथ ही इसके मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। यह सीरीज 17 मई से अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होने वाली है। ऐसे में अब फैंस भी इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत ज्यादा इंतजार था अब फाइनल आ ही गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि हिना खान को रुबिया के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हूं। वहीं, तीसरे ने लिखा कि हिना के लिए बहुत खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top