Breaking News
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
कांग्रेस ने देश को घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया- महाराज

भिवानी की चुनावी रैली में बोले महाराज देश के लिए जरुरी है मोदी का शक्तिशाली नेतृत्व

देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 साल की कड़ी मेहनत ने एक सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रखी है, जिस पर आने वाले वर्षों में विकास की ऊंची इमारत खड़ी होगी। आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, ग्रामोदय से भारत उदय, सेतु भारतम् योजना, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सद्भाव और आर्थिक समानता जैसी कई ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जो सुराज और सुरक्षा के साथ साथ देश के विकास में मिल का पत्थर साबित हो रही हैं। जबकि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासनकाल में देश को भ्रष्टाचार, घोटाले, अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, असमानता के अलावा कुछ नहीं दिया।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने मंगलवार को हरियाणा के भिवानी में बिट्स कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक और भौतिक रूप से लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत 81.35 करोड़ लोगों को जहां एक ओर मोदी सरकार द्वारा हर महीने 5 किलो मुक्त राशन दिया जा रहा है। वहीं उज्ज्वला योजना से देश की 10.35 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर तक पहुंचाने के बाद अब संकल्प लिया है कि पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस भी घर-घर पहुंचाएंगे।

महाराज ने कहा कि कांग्रेस के कमजोर और दिशाहीन नेतृत्व के कारण जहां देश को हर मोर्चे पर असफलता मिली और विकास के मामले में भी हम दशकों पीछे खड़े रहे। वहीं मोदी सरकार ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के और जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को समाप्त कर विश्व को एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया। मोदी की नीतियों के कारण आज विश्व मंच पर भारत की ताकत में कई गुना वृद्धि हुई है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वहां भारत की ओर आंख उठा कर देख सके।

उन्होंने कहा कि अपने वैश्विक कद और नेतृत्व के कारण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ-साथ दुनिया भर के प्रभावशाली हस्तियों से प्रशंसा प्राप्त की है। टेक दिग्गज एलोन मस्क से लेकर प्रसिद्ध निवेशक रे डेलियो और साथ ही उल्लेखनीय अमेरिकी सीनेटरों तक ने पीएम मोदी की व्यापक प्रशंसा की है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है। इसे मोदी ने कर दिखाया है। स्वच्छता को एक विजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है। गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है। अब कोई बिचैलियां बीच में उनका पैसा नहीं ले पा रहा है।

महाराज ने कहा कि भारत कोविड संकट से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध और इन दिनों पश्चिम एशिया में चल रहे हिंसक टकराव से स्वयं को अलग रखने एवं अपने हितों की पूर्ति में सफल रहा है। ऐसी स्थिति में विपरीत ध्रुवों वाले देश भी भारत की ओर उम्मीद लगाकर देख रहे हैं। इस परिदृश्य में भारत ने एक जिम्मेदार देश की भूमिका निभाते हुए अपने स्तर पर समाधान का प्रयास किया है। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय साख एवं कद बढ़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी जनता से ऐसे वादे कर रही है जो वह 60 साल में नहीं कर सकी, जबकि उसके पास सब कुछ करने की खुली छूट थी। उन्होंने कहा, अगर वे 60 वर्षों में ऐसा नहीं कर सके, तो कोई उन पर फिर से ऐसा करने का भरोसा कैसे कर सकता है, खासकर जब हर कोई जानता है कि फिलहाल उनकी दूर दूर तक सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।

जन सभा के दौरान अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top