Breaking News
ऊना में शराब ठेके पर हथियार के बल पर लूट, कुल्लू में महिला से झपटमारी के आरोपी दबोचे

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 

दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.652 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

सोनिया, राहुल और प्रियंका आप उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान, केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। छठे फेज में 25 मई को दिल्ली समेत 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। अंतिम फेज की वोटिंग 1 जून को होगी. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के तले चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 4, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

दिल्ली में चुनाव के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा. जहां, अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की जगह कांग्रेस को वोट करेंगे। वहीं, राहुल गांधी AAP उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे. इसकी वजह दोनों पार्टियों के बीच हुए सीटों का बंटवारा है. कांग्रेस के खाते में जो सीटें आई हैं उनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।

वहीं, अरविंद केजीरवाल की आम आदमी पार्टी के हिस्से में नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीटें हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का वोट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस वजह से उन्हें गठबंधन उम्मीदवार यानी AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे।

पहली बार ऐसा है कि इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। इंडिया गठबंधन में आप कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है, इसलिए गांधी परिवार के सभी सदस्य सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट के वार्ड नंबर 74 से मतदाता है. इस लिहाज से वह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मतदान करेंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top