Breaking News
घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
शाम को घर से निकला युवक सुबह गांव के बाहर मृत मिला, शरीर पर चोट के निशान
शाम को घर से निकला युवक सुबह गांव के बाहर मृत मिला, शरीर पर चोट के निशान
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार; 8 हथियार बरामद
अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार; 8 हथियार बरामद
13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, 20 हजार का जुर्माना
13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, 20 हजार का जुर्माना
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हनीट्रैप में फंसा फौजी, चार बार शादियां रचा चुकी युवती ने ऐसे जकड़ा जाल में

फिरोजपुर।  पहले चार शादियां रचा चुकी युवती ने सेना के एक जवान को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने हनीट्रैप में फंसा कर उससे पांचवीं शादी रचा डाली और उससे काफी पैसें ऐंठ लिए। फौजी को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर ठग दुल्हन एवं उसकी सहायक तीन महिलाओं एवं एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है।

जांचकर्ता अधिकारी थाना कुलगढ़ी के एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि करनदीप सिंह गांव रूकना बेगू ने मई 2022 में जिला पुलिस को शिकायत दे बताया था कि वह सिख रैजीमैंट बठिंडा में तैनात है। उसकी हरमनदीप कौर निवासी गांव हंडाया, जिला बरनाला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। हरमनदीप कौर ने उसे बताया कि वह अनमैरिड है और मलेशिया में रहती है। इसके बाद दोनों के सोशल मीडिया पर ही प्रेम संबंध स्थापित हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी दोस्ती की आढ़ में वह हरमनदीप कौर काफी घरेलू सामान खरीद कर गिफ्ट कर चुका है।

उसने बताया कि जनवरी 2021 में जब वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था तो हरमनदीप कौर ने उसे मिलने के बहाने गुरदेव कौर नामक महिला की पहचान अपनी मां के रूप में करवाई। इसके बाद उसने सोनिया को अपनी मौसेरी बहन, तरनजीत सिंह को अपने भाई और संदीप कौर को अपनी दोस्त के रूप में मिलवाया। इन सभी ने उसे भरोसा दिया कि हरमनदीप अभी तक अनमैरिड है। इनके झांसे में फंस कर फरवरी 2021 में उसने फिरोजपुर की चूंगी नंबर 8 के समीप स्थित गुरूद्वारे में हरमनदीप कौर के साथ शादी रचा ली।

इसके बाद उसे पता चला कि हरमनदीप कौर उसके उक्त साथियों का गिरोह है जो भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगने का काम करता है और हरमनदीप इससे पहले चार ओर लोगों के साथ शादियां रचा चुकी है। एएसआई जोरा सिंह के अनुसार शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उक्त पांचों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top