Breaking News
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
इंडियन पुलिस फोर्स का टीजर जारी, पुलिस की वर्दी में खूब जचे सिद्धार्थ संग शिल्पा

रोहित शेट्टी की अपकमिग सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए रोहित शेटटी ने फाइनली आज अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का एक्शन पैक्ड टीजर जारी कर दिया है.टीजर बेहद शानदार है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का धांसू टीजऱ शेयर किया और लिखा, यह मेरे लिए घर वापसी है! कार, पुलिस, एक्शन, हाई वोल्टेज ड्रामा और डायलॉग बैक टू बेसिक! टीजर की शुरुआत एक बीप की साउंड से होती है। इसके बाद टीजऱ दिल्ली की कईं सडक़ों से होकर गुजरता है, हर फ्रेम बम पर लगी घड़ी की टिक-टिक के सस्पेंस को बढ़ाता जाता है और फिर एक विस्फोट होता है। इसके बाद इस पुलिस ड्रामा के ब्रेव हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की पुलिस की वर्दी में धांसू एंट्री होती है जो बम विस्फोटों के पीछे के मास्टरमाइंडों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।

टीजर में देशभक्ति की भावना भी दिखती है तो वहीं इमोशन और भरपूर एक्शन की भी झलक मिलती है. ओवरऑल सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्देशित, इंडियन पुलिस फोर्स सात-एपिसोड की एक्शन से भरपूर सीरीज है ये वेब शो देश भर के पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ सेवा, अनकंडीशनल कमिटमेंट और उग्र देशभक्ति के लिए एक हार्दिक श्रद्धांजलि है, जो हमें सुरक्षित रखने का कर्तव्य निभाते हुए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। इंडियन पुलिस फोर्स से रोहित शेट्टी  डिजिटल डेब्यू भी कर रहे हैं. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा  पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगें वहीं उनके साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि, ललित परिमू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर एक्सक्लूसिवली 19 जनवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top