Breaking News
पटेलनगर में फायरिंग के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर में फायरिंग के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 

पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
मोतीचूर फ्लाईओवर पर बस चालक को थार से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
मोतीचूर फ्लाईओवर पर बस चालक को थार से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
टी20 वर्ल्ड कप 2024- भारत और कनाडा के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी लीग मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है। भारत ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। उसने पहले आयरलैंड, फिर पाकिस्तान और अमेरिका को पटका। ये तीनों मैच भारत ने न्यूयॉर्क में खेले थे लेकिन अब टीम इंडिया अगले मैच के लिए फ्लोरिडा में पहुंच चुकी है।

जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में जगह बनाने के बाद भारतीय टीम में आत्मविश्वास होगा। इस टीम की चिंता भी कम हुई होगी। ऐसे में कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम अगर कुछ बदलाव करती दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

इस वर्ल्ड कप में पिचों पर ज्यादा फोकस रहा है। कारण ये है कि न्यूयॉर्क में जो मैच खेले गए वहां कि पिच गेंदबाजों की काफी मददगार थी। वहां बल्लेबाजों का रन बनाना बेहद मुश्किल था। 120 रनों का टारगेट भी उन पिचों पर काफी साबित हो रहा था। लेकिन अब मैच फ्लोरिडा में है। यहां की पिच कैसी होगी इस पर भी सभी का ध्यान होगा। फ्लोरिडा में पहले भी मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने जब पिछले साल वेस्टइंडीज का दौरा किया था तो यहां दो टी20 मैच भी खेले थे। यानी ये मैदान अंजान नहीं है।

यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं। इस बार हो सकता है कि कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करे। इसका कारण मौसम है। भारत ने दो टी20 मैच खेले थे वहां स्कोर अच्छा गया था। यानी यहां एक बार फिर अगर बल्लेबाज हावी दिखें तो हैरानी नहीं होगी लेकिन ये तय है कि पिच धीमी होगी। बारिश की भी संभावना है और ऐसा होता है तो फिर एक लो स्कोरिंग मैच भी देखने को मिल सकता है।

भारत ने इस मैदान पर कुल 8 टी20 मैच खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया को पांच में जीत मिली है। वहीं दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सभी की नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाजो पर होंगी। सुपर-8 से पहले न्यूयॉर्क की पिच पर मिली परेशानियों को पीछे छोड़ बल्लेबाज इस पिच पर खेल अपना आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top