Breaking News
कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’
कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’
धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
SIR एवं जनगणना कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
SIR एवं जनगणना कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल
अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल
सीएम धामी ने सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को दी शुभकामनाएं
इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण
इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र
सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस
“स्वच्छता के सिपाही” पुस्तक का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

देहरादून। विगत एक दशक से मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान चला रहे इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक “स्वच्छता के सिपाही” के द्वितीय संस्करण का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने शासकीय आवास R1 यमुना कॉलोनी देहरादून में किया। पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम हिमालयन हेरीटेज सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। पुस्तक के लेखक इंजी. ललित शौर्य की यह तेरवीं पुस्तक है। इससे पूर्व वह बच्चों के लिए 12 पुस्तकें लिख चुके हैं।

पुस्तक का विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वक्षता को एक मुहिम की तरह वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जन-जन में पहुँचाया है। आज संपूर्ण देश में प्रत्येक शहरों, नगर निगमों, नगर पंचायतों तथा गाँवो स्वक्षता सर्वेक्षण की रैंकिंग होती है और इसमें प्रथम आने की होड़ लगी रहती है। स्वक्षता एक आदत की तरह है। यह पुस्तक बच्चों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। इसमें डस्टबिन की पहचान के बारे में भी बताया गया है। लेखक इंजी. ललित शौर्य युवा हैं, इनका यह प्रयास सराहनीय है। वह समाज के प्रति जागरूक हैं। पुस्तक के अनुक्रम में लिखे टॉपिक प्रेरित करने वाले हैं। निश्चित ही लेखक का सराहनीय प्रयास नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

इसके साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार व राज्य आन्दोलनकारी हेमचन्द्र सकलानी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को अपनी कुछ चर्चित कृतियां (पुस्तकें) भेंट की। श्रीमती खण्डूडी ने सकलानी जी द्वारा प्रकाशित अनेक पुस्तकों को राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ इस हेतु सकलानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी, हिमालयन हेरिटेज सोसायटी के सचिव रजनीश कौंसवाल, लेखक इंजी.ललित शौर्य, भारत चोहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top