Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
जांच में दोषी पाए जाने पर जलागम मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति एजेंसी टीडीएस पर कसा शिकंजा

परियोजना निदेशक ने कार्मिकों की चयन प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक किया स्थगित

देहरादून। जलागम विभाग विभाग में परियोजना क्षेत्र हेतु विभिन्न सेवाओं के लिए कार्मिक उपलब्ध कराए जाने के लिए चयनित टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को कार्मिकों की चयन प्रक्रिया में अनियमिताओं का दोषी पाए जाने पर जलागम मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद मुख्य परियोजना अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जलागम विभाग में परियोजना क्षेत्र हेतु विभिन्न सेवाओं जैसे एमआईएस एक्सपर्ट, एग्री बिजनेस एक्सपर्ट, सामाजिक समन्वयक इत्यादि हेतु कार्मिक उपलब्ध कराए जाने हेतु 14 फरवरी 2024 को टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी से अनुबंध किया गया था। उक्त एजेंसी द्वारा चयन प्रक्रिया में की जा रही है अनियमिताओं के संबंध में विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों की जांच जलागम विभाग के अंतर्गत मुख्य वित्त अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एक जांच कमेटी द्वारा की गई। जांच कमेटी की आख्या के आधार पर पाया गया कि एजेंसी ने अनुबंध की शर्तों का उलंघन करने के साथ-साथ चयन प्रक्रिया में अनियमितता की है इसलिए उक्त एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ कर मानव संसाधन की कि उक्त चयन प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

जलागम मंत्री महाराज ने बताया कि उक्त एजेंसी को जलागम विभाग द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है और ना ही उक्त एजेंसी के माध्यम से अभी तक किसी कार्मिक, सेवाओं के अंतर्गत नियुक्ति की गयी है। अनुबन्ध के अनुसार उक्त एजेंसी द्वारा दी गयी 40 लाख रुपए की बैंक गारंटी, धरोहर धनराशि जलागम विभाग के कार्यालय में ही जमा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी से जलागम विभाग के अंतर्गत नियुक्ति हेतु सम्पर्क न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top