Breaking News
विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती
देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.648 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.648 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल के चलते फिर बढ़ी महंगाई

-नवंबर में 5.55 फीसदी रही खुदरा महंगाई दर

नई दिल्ली। नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी आई है. सरकार ने खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक नवंबर 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.55 फीसदी रही है जो अक्टूबर 2023 में 4.87 फीसदी रही थी। जुलाई 2023 में टमाटर समेत खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उचाल के बाद खुदरा महंगाई दर फीसदी के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर जा पहुंची थी। जिसके बाद अगस्त में घटकर 6.83 फीसदी और सितंबर में 5.02 फीसदी पर आ गई।

सांख्यिकी मंत्रालय ने खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक नवंबर महीने में खाद्य महंगाई दर में भी उछाल देखने को मिला है। नवंबर महीने में खाद्य महंगाई दर बढक़र 8.70 फीसदी पर जा पहुंची है जो अक्टूबर 2023 में 6.61 फीसदी रही थी। फल-सब्जी, दालों, मसालों की कीमतों में उछाल के चलते खाद्य महंगाई में इजाफा हुआ है।

दाल की महंगाई आम लोगों को सबसे ज्यादा सता रही है ये खुदरा महंगाई दर के डेटा से भी स्पष्ट हो रहा है। दालों की महंगाई दर बढक़र 20.23 फीसदी पर जा पहुंची है जो अक्टूबर में 18.79 फीसदी रही थी। अनाज और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 10.27 फीसदी रही है जो पिछले महीने में 10.65 फीसदी रही थी। मसालों की महंगाई दर 21.55 फीसदी रही है जो पिछले महीने 23.06 फीसदी रही थी। फलों की महंगाई दर 10.95 फीसदी रही है जो पिछले महीने 9.34 फीसदी रही थी। सब्जियों की महंगाई दर में इजाफा हुआ है और ये बढक़र 17.70 फीसदी रही है जो पिछले महीने 2.70 फीसदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top