Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज
जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
Oscar Award 2026: समावेशिता की नई मिसाल, के-पॉप से लेकर महिला सिनेमैटोग्राफर तक सबका जलवा
Oscar Award 2026: समावेशिता की नई मिसाल, के-पॉप से लेकर महिला सिनेमैटोग्राफर तक सबका जलवा
चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत
चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
एसटीएफ की जाल में फिर फंसा एक और कुख्यात शातिर हत्यारा, 5 साल से था फरार

छेड़छाड़ का विरोध करने पर की थी युवती के भाई की हत्या

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब जनपद की एसटीएफ टीम ने पिछले 5 सालों से फऱार चल रहे शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बता दें कि यह हत्यारा 5 साल पहले हुए एक हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उत्तराखण्ड की एसटीएफ टीम ने इस हत्याकांड के मामले में पिछले 16 दिनों के अंदर 50-50 हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला
दरअसल मामला 10 अगस्त 2018 का है। जब हरिद्वार के लेबर कालोनी में तीन व्यक्तियों (वीरेन्द्र, वीर सिंह व बलबीर सिंह ) ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब इसका विरोध युवती के भाई हेमंत ने किया तो तीनो व्यक्तियों ने हेमन्त के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र को तो उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन वीर सिंह और बलबीर सिंह तब से लगातार फरार चल रहे थे।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। ये दोनो ईनामी हत्यारे एसटीएफ की रडार पर थे, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पिछले काफी समय से एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके फलस्वरुप स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने 31 नवंबर को वीर सिंह को रामजीवाला छकड़ा थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही बलबीर को लेकर दबिश दे रही थी। तभी स्पेशल टास्क फोर्स ने सूचना के आधार पर रानीपुर मोड हरिद्वार के न्यू पंजाब ढाबा से बलबीर को भी गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारे बलबीर ने पुछताछ में बताया कि घटना के बाद से ही वह राजस्थान चला गया था और अलग अलग राज्यों में पहचान छिपा कर अलग-अलग होटलों मे तंदूर का काम करता था।

पुलिस टीम
1- निरीक्षक अबुल कलाम, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
2- उ0नि0 विद्या दत्त जोशी, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
3- उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
4- उ0नि0 यादवेन्द्र बाजवा , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
5- हे0का0 संजय कुमार , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
6- हे0का0 महेन्द्र सिंह, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
7- हे0का0 संदेश यादव , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
8- हे0का0 बिजेन्द्र चौहान , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
9- का0 मोहन असवाल, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top