Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
गुजरात दंगों का जिक्र करने वाली किताबें वापस मंगाई, शिक्षा मंत्री के बयान से गरमाई राजनीति

राजस्थान।  राजस्थान सरकार ने उन किताबों को वापस मंगाया है, जिनमें गुजरात दंगों का जिक्र किया गया था। शुरू में यह कहा गया कि किताबों में तकनीकी खामियां हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर प्रिंटिंग क्वालिटी को खराब बताया गया और पन्नों में कुछ गड़बड़ी का हवाला दिया गया, जो बच्चों के पढ़ने में रुकावट बन सकती थी। इसी कारण इन किताबों को वापस बुलाया गया।

शिक्षा मंत्री का बयान और बढ़ता विवाद
बाद में, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किताबें मंगवाने की असल वजह बताते हुए कहा कि इनमें गोधरा कांड के हत्यारों का महिमामंडन किया गया है। उनके अनुसार, गोधरा कांड के संदर्भ में किताबों में गलत जानकारी दी गई है, जो बच्चों को गुमराह कर सकती है। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

गोधरा कांड के संदर्भ में गलत जानकारी का आरोप
शिक्षा मंत्री का कहना है कि किताबों में यह उल्लेख किया गया है कि गोधरा कांड में ट्रेन जलाने वाले हिंदू थे और उन्हें अपराधी भी कहा गया है। दिलावर ने पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर इस किताब के प्रकाशन की मंजूरी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, डोटासरा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इसे बेबुनियाद बताया है।

इस विवाद से जुड़ी खबर ने अब राजनीतिक सरगर्मियां और भी तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top