Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
‘बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव जीतकर भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस’

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ज़ूम बैठक के जरिये नेताओं को दिए निर्देश

प्रत्याशियों का पैनल जल्द हाईकमान को भेजा जाएगा

देहरादून। लोकसभा चुनाव में पांचों सीट हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है।  उत्तराखंड की बद्रीनाथ एवं मंगलौर की दो विधानसभाओं में उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जूम मीटिंग के माध्यम से चुनावी रणनीति पर मंथन किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी के नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट के साथ बूथ स्तर तक मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा से बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा का पैनल बनाकर भेजने के निर्देश दिये हैं।

कुमारी शैलजा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड भेजा जायेगा। जूम बैठक में दोनों विधानसभाओं पर चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर चर्चा करते हुए सभी विधायकगणों को दोनों ही सीटों पर विशेष ध्यान देने और जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश में जहां माहौल कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है हमें दोनों उपचुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी को जवाब देना होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को बद्रीनाथ की वस्तु स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि वे स्वयं अभी बदरीनाथ विधानसभा में हैं। यहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित की जा रही है साथ ही साथ बूथ प्रभारी भी नियुक्त किया जा रहे हैं। माहरा ने कहा कि पार्टी एक दो दिन में एक पैनल बनाकर हाई कमान को भेजेगा ताकि जल्द से जल्द प्रत्याशी घोषित किया जायेगा, जिससे कि चुनाव प्रचार समय से किया जा सके और प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह से दोनों विधानसभा सीटों पर मेहनत कर कांग्रेस के पक्ष में परिणाम देने का वादा करता है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता विधायकगण और पदाधिकारी अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का काम करेंगे।

जूम बैठक में प्रदेश प्रभारी सासंद कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता भुवन कापड़ी, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुदिन, सह प्रभारी दीपिका पांडे एवं अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top