Breaking News
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते विभागीय मंत्री गणेश जोशी

मंत्री बोले – हाउस ऑफ हिमालय की ब्रांडिंग मार्केटिंग और पैकेजिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों के निर्माण में उत्तराखंड देश में नंबर वन – गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य में विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय कार्यालय में आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में विसंगतियों को शीघ्र निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए तथा अति शीघ्र उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों के उचित मानदेय तथा शीघ्र जिओ जारी करने के भी निर्देश दिए।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी लखपति दीदी योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चार धाम यात्रा रूट पर एनआरएलएम के 122 आउटलेट लगाए गए हैं। मंत्री ने आदिकैलाश, कैंची धाम भी स्टॉल लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से पीएमजीएसवाई के सड़कों के निर्माण की भी जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 104 सड़को के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों के निर्माण से संबंधित सभी की टेंडरिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है ओर शीघ्र ही उनकी स्वीकृति जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा पीएमजीएसवाई में सड़कों के निर्माण में उत्तराखंड देश में नंबर वन है। विभागीय मंत्री ने हाउस आफ हिमालय के संबंध में भी अधिकारियों को उसकी ब्रांडिंग मार्केटिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top