Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने किया मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा,  यहां देखिए किस मंत्री को क्या मिला

हरियाणा।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है।

विधायक आरती राव को स्वास्थ्य विभाग और श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग देकर सैनी सरकार ने उनका कद भी बढ़ाया है। गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा को जेल और सहकारिता, रणबीर गंगवा को पब्लिक हेल्थ, कृष्णलाल पंवार को सोशल जस्टिस व अन्य विभाग दिए गए हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर को फूड सप्लाई व कंज्यूमर अफेयर्स और गौरव गौतम को खेल मंत्री बनाया गया है।

यहां देखिए किस मंत्री को क्या मिला
नायब सिंह सैनी : गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फाॅर ऑल, सीआईडी, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक रिलेशन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए।

अनिल विज : ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम
कृष्ण लाल पंवार : पंचायत और खनन
राव नरबीर सिंह : उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फाॅरेन को-आपरेशन व सैनिक वेलफेयर
महिपाल ढांडा : स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स।
विपुल गोयल : रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन
अरविंद शर्मा : सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म
श्याम सिंह राणा : कृषि, पशुपालन व मछली पालन
रणबीर गंगवा : पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्क
कृष्ण कुमार : सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर
श्रुति चौधरी : महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग
आरती राव : स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व आयुष
राजेश नागर : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी
गौरव गौतम : यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top