Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
भारत का पाकिस्तान में हुआ रिश्ता, ऑनलाइन हुई यूपी के इस भाजपा नेता के बेटे की शादी

जौनपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन इंसानियत के रिश्ते हमेशा मजबूती से जुड़े रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तहसीन शाहिद के बेटे की शादी पाकिस्तान की एक लड़की से हुई है। इस शादी का आयोजन ऑनलाइन किया गया है, और बाद में बहू रानी पाकिस्तान से भारत आएगी।

एक साल पहले तय हुआ रिश्ता
भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर का रिश्ता पाकिस्तान में तय किया था। दुल्हन का परिवार लाहौर शहर का निवासी है। शादी की तारीख नजदीक आने के बाद भी दुल्हन को वीजा नहीं मिल पाया, जिससे निकाह में देरी हो रही थी। ऐसे में दोनों परिवारों ने फैसला किया कि निकाह ऑनलाइन कराया जाए।

वीजा नहीं मिलने पर हुआ ऑनलाइन निकाह
तहसीन शाहिद ने बताया कि लड़की की मां की तबीयत भी बहुत खराब थी और वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। ऐसे में उन्होंने लाहौर में फोन पर बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद, शुक्रवार रात, तहसीन शाहिद अपने सैकड़ों बारातियों के साथ इमामबाड़ा कल्लू मरहूम पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने अपने बेटे का निकाह करवाया।

दो देशों के बीच रिश्तों की उम्मीद
निकाह के बाद दूल्हे ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि वह जल्द ही वीजा जारी करे, ताकि उनकी पत्नी भारत आ सकें। यह कहानी केवल दो परिवारों की नहीं, बल्कि दो देशों के दिलों की भी है। जहां एक ओर दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सीमाई समस्याएं हैं, वहीं मानवता और रिश्तों की डोर उन्हें जोड़ने का कार्य करती है।

हाल ही में, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की अपील की है। यदि यह बातचीत सफल होती है, तो दोनों देशों के बीच के मतभेद सुलझने की उम्मीद बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top