Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- “परमाणु खतरे को हर हाल में खत्म करेंगे”

इजरायल। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए सैन्य कार्रवाई की मजबूरी और रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान से उत्पन्न परमाणु खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता।

अपने बयान में नेतन्याहू ने दो टूक कहा कि दशकों से ईरान खुलकर इजरायल के विनाश की बात करता रहा है और अब यह सिर्फ बयानबाजी नहीं, एक वास्तविक खतरा बन चुका है। उनके अनुसार, ईरान ने पर्याप्त मात्रा में उच्च संवर्धित यूरेनियम जमा कर लिया है, जिससे वह कुछ ही महीनों के भीतर परमाणु हथियार तैयार करने की स्थिति में आ सकता है।

इजरायली प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि ईरान की नतांज परमाणु सुविधा, मिसाइल कार्यक्रम और वैज्ञानिकों को लक्ष्य बनाकर इजरायल ने गहरे और सटीक हमले किए हैं। यह कार्रवाई इजरायल की पारंपरिक युद्ध नीति से अलग, रणनीतिक और सीमित हमलों पर आधारित है।

नेतन्याहू ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि यहूदियों ने अतीत में नाजी नरसंहार झेला है और अब वे दोबारा किसी ऐसे खतरे को जन्म नहीं लेने देंगे। उन्होंने साफ किया कि देश की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए यह एक निर्णायक मोड़ है।

ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच यह घटनाक्रम मध्य पूर्व को और अधिक अस्थिर बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top