Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
दुर्गापुर गैंगरेप केस पर ममता बनर्जी का सख्त रुख, कहा- “सरकार किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं”

ममता बनर्जी ने निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य वारदात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है, सरकार किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। ममता ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों को अपने कैंपस और आस-पास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करनी चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा खतरे में न पड़े। उन्होंने कहा, “लड़की निजी कॉलेज की छात्रा थी, इसलिए यह कॉलेज की भी जिम्मेदारी बनती है कि देर रात छात्राएं कहां और किस स्थिति में हैं। घटना की हर कोण से जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आएगी और सख्त कार्रवाई होगी।”

वहीं विपक्ष द्वारा सरकार पर की जा रही आलोचना पर ममता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है। ओडिशा, बिहार या यूपी में ऐसी घटनाएं होती हैं तो वे भी उतनी ही निंदनीय हैं जितनी बंगाल में। हमारी सरकार हर मामले को गंभीरता से लेती है।”

इस बीच, पीड़िता का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। छात्रा ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है। घटना उस वक्त हुई जब वह रात में अपने एक मित्र के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर भोजन करने गई थी। कैंपस गेट के पास कुछ युवकों ने उसे सुनसान इलाके में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के पिता ने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी अभी बिस्तर से उठ नहीं पा रही है। मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन मदद कर रहे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि उसे ओडिशा वापस ले जाने की अनुमति मिले क्योंकि यहां उसकी सुरक्षा को खतरा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top