Breaking News
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या चार हजार पार, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली। कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, भारत सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन सहित कई अन्य देशों में कोरोना के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ी है, संक्रमितों में मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं। भारत के नजरिए से देखें तो यहां पिछले 20 दिनों से रोजाना औसतन 500 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 760 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। JN.1 वैरिएंट अब तक देश के करीब 11 राज्यों में फैल चुका है, इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 511 हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4423 है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रमण का जोखिम लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संक्रमण पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है। फिलहाल केरल और कर्नाटक, दो राज्यों में संक्रमितों के सबसे अधिक मामले हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने कहा, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण पांच मौतों की भी सूचना है। रोजाना 4-5 लोगों की मौत हो रही है हालांकि इनमें से अधिकतर लोगों में कोमोरबिडिटी की समस्या देखी जा रही है।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोविड टास्क फोर्स ने पॉजिटिव रिपोर्ट वालों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सलाह दी गई है कि जिन लोगों में कोविड-19 का सकारात्मक परीक्षण होता है, वे खुद से ही पांच दिनों के लिए आइसोलेट हो जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि परिवार के बुजुर्गों और कोमोरबिड लोग घर के भीतर मास्क पहनें और संक्रमित से शारीरिक दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top