Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
‘सन ऑफ सरदार 2’ का सॉन्ग ‘नचदी’ रिलीज, मृणाल-अजय की जोड़ी ने लूटी महफिल

नेहा कक्कड़ की आवाज़ और जानी के संगीत से सजा यह गाना सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल 

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर एक बार फिर दर्शकों को हंसी, मस्ती और पंजाबी तड़के से भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे खूब सराहा गया। अब फिल्म का ब्राइडल पार्टी सॉन्ग ‘नचदी’ भी सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

डांस फ्लोर हिट ‘नचदी’
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का गाना ‘नचदी’ एक फुलऑन ब्राइडल डांस नंबर है, जिसे नेहा कक्कड़ की आवाज़ ने और भी धमाकेदार बना दिया है। गीत के बोल और संगीत जानी ने तैयार किए हैं। गाने में मृणाल ठाकुर की स्टाइलिश एंट्री, खूबसूरत लुक और अजय देवगन के साथ उनकी मस्तीभरी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही कुब्रा सैत, रोशनी वालिया और दीपक डोबरियाल भी डांसिंग मूड में दिखे।

फैन्स और सेलेब्स की तारीफें
मृणाल ठाकुर ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “राबिया का गाना आपके दिलों में उतरने आ गया है।” उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस की खूब तारीफ हो रही है। नुसरत भरुचा, आशीष चंचलानी और हेली दारूवाला जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट सेक्शन में प्यार जताया है।

ट्रेलर में लौटे ‘जस्सी’
ट्रेलर में अजय देवगन एक बार फिर अपने चहेते किरदार ‘जस्सी’ के अवतार में नजर आ रहे हैं। पंजाबी अंदाज, एक्शन और कॉमेडी का सही मेल ट्रेलर में दिखता है। ‘पहला तू दूजा तू’ गाने का हुक स्टेप पहले ही वायरल हो चुका है और फिल्म की कहानी 2012 की ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल के रूप में आगे बढ़ती है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय-मृणाल के साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, शरत सक्सेना और दिवंगत मुकुल देव जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top