Breaking News
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन

सोनिया गांधी ने कहा- प्रदूषण की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी दलों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खराब होती हवा और बिगड़ते AQI को देखते हुए विपक्ष ने सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की। मकर द्वार के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और हाथों में प्लेकार्ड लेकर नारे लगाए।

सोनिया गांधी ने कहा कि प्रदूषण की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, इसलिए सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कई सांसद मास्क पहनकर प्रदूषण की गंभीरता का प्रतीकात्मक संदेश दे रहे थे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वायु प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य का संकट है, इसलिए इसपर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ठोस समाधान तलाशने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि हर साल हालात बिगड़ रहे हैं, लेकिन सिर्फ बयानबाजी होती है, ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में ‘काम रोको प्रस्ताव’ भी दिया और कहा कि दिल्ली–एनसीआर का AQI लगातार 400 के आसपास बना हुआ है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातस्थिति बताते हुए सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top